तिरंगा यात्रा को लेकर बैठक का आयोजन

तिरंगा यात्रा को लेकर बैठक का आयोजन
X


चित्तौड़गढ़ भारतीय सेना के अदम्य साहस और शोर्य के प्रतीक "ऑपरेशन सिंदूर" की ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में चित्तौड़गढ नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस आयोजन की रूपरेखा तय करने के लिए स्थानीय व्यापारियों, सर्व समाज प्रतिनिधियों, स्कूलों और कॉलेजों के प्रबंधकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उपस्थित गणमान्य जनो ने तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिये। यात्रा 21 मई को सांय 4 बजे पाडनपोल से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सुभाष चौक तक निकाली जाएगी। इसमें छात्र-छात्राओं, सामाजिक संगठनों, व्यापारिक मंडलों, NSS-NCC कैडेट्स व आम नागरिकों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाएंगी। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर न केवल आतंक के खिलाफ भारत की सशक्त कार्रवाई है, बल्कि यह हर भारतीय के आत्मगौरव का प्रतीक और भारतीय सेना के प्रति अपनी भावना व्यक्त करने का अवसर है। तिरंगा यात्रा युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत करने का प्रेरणादायक कदम है।

समस्त व्यापार संघ, समाजिक संगठनों व निजी विद्यालयों, शैक्षिक संस्थानों ने यात्रा में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, जल वितरण, प्राथमिक चिकित्सा और अनुशासन को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष रतन लाल गाडरी, अभियान के जिला संयोजक जिला महामंत्री रघु शर्मा ने तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की । बैठक के पश्चात सभी ने तिरंगा यात्रा को सफल बनाने का संकल्प लिया और व्यापक प्रचार प्रसार की रणनीति तय की। इस अवसर पर सोहन पोखरना, राधेश्याम आमेरिया, ओमप्रकाश आमेरिया, सुमित्रा साहु, राकेश मंत्री, शिव प्रकाश मंत्री, शांतनु काबरा, परमजीत सिंह, शेखर शर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष सागर सोनी, संभाग सह मीडिया प्रभारी सुधीर जैन, अभियान के सह संयोजक सी पी नामधराणी, जिला कोषाध्यक्ष हरीश ईनानी, गोवर्धन जाट, गौरव त्यागी, मनोज पारीक, लोकेश त्रिपाठी, वीणा दशोरा, प्रधान देवेन्द्र कंवर, मंजू पितलिया, विदुषी बिल्लु, इन्द्रा सुखवाल, जया कंवर, श्याम लाल शर्मा, नीलेश पटवारी, जीवन चौधरी, अविनाश शर्मा, प्रहलाद शर्मा , मोहित गोस्वामी आदि उपस्थित थे।

Tags

Next Story