अटल भू-जल योजना के अन्तर्गत एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण एवं क्षमतावर्धन कार्यक्रम का आयोजन

चित्तौड़गढ़ । कार्यालय उपनिदेशक कृषि एवं पदेन परियोजना निदेशक (आत्मा) के सभागार परिसर, चितौड़गढ़ में गुरुवार को सिंचाई प्रबन्धन एवं प्रशिक्षण संस्थान कोटा (आई.एम टी.आई. कोटा) एवं जिला कार्यक्रम प्रबन्धन इकाई चितौड़गढ़ के तत्वधान में अटल भू-जल योजना के अन्तर्गत एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण एवं क्षमतावर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम कि विस्तृत रूपरेखा एवं संचालन अम्बालाल मीणा उपनिदेशक सिंचाई प्रबन्धन एवं प्रशिक्षण संस्थान कोटा, द्वारा किया गया। कार्यक्रम में भू जल विभाग चित्तौड़गढ़ से कुणाल लिग्री सहायक नोडल अधिकारी, एवं गोपाल मेघवाल तकनीकी सहायक (भू-जल विभाग) अटल भू जल योजना चित्तौड़गढ, डॉ भगवत सिह तंवर पुर्व चीफ इंजीनियर सिंचाई अनुसंधान एवं प्रशिक्षण प्रबन्धन विभाग हरियाणा, दीपक गौतम सहायक निदेशक सिंचाई प्रबन्धन एवं प्रशिक्षण संस्थान कोटा, सुश्री कोमल देवन्दा सहायक अभियन्ता जन.स्वा.अभि. विभाग चित्तौड़गढ श्रीमति अंजना चौहान सहायक अभियन्ता जन. स्वा.अभि. विभाग चित्तौड़गढ़, अकरम मोहम्मद कृषि विभाग चित्तौड़गढ देवीलाल वैष्णव अत्तिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी (शिक्षा विभाग) चित्तौड़गढ, सहयोगी विभाग के अधिकारियों एवं चितौड़गढ़ पंचायत समिति की 40 ग्राम पंचायतो के कृषि अधिकारी, सहायक कृषि अधिकारी, कृषि पर्यवेक्षक एवं प्रगतिशील किसानो ने उक्त प्रशिक्षण में भाग लिया।
कुणाल लिग्री सहायक नोडल अधिकारी अटल भू जल योजना द्वारा प्रशिक्षण में अटल भू-जल योजना अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में विभिन्न विभागों द्वारा ग्राम पंचायतों में कराये जा रहे भू जल संरक्षण एंव संवर्धन के कार्यों का प्रस्तुतिकरण किया गया अटल भूजल योजना की जानकारी देते हुए योजना के मूल उद्देश्यों - जन सहभागिता से जल प्रबंधन को मजबूत करना वाटर रिचार्ज एवं गिरते हुए जल स्तर को रोकने पर चर्चा की गई तथा ग्राम पंचायत स्तर पर जनसहभागिता के साथ ये योजना कितनी सार्थक एवं आवश्यक है इस पर एक दूसरे के विचार विमर्श किये जाने तथा आपसी समन्वय से किस प्रकार गिरते जल स्तर को रोका जावें इस पर विस्तृत चर्चा की गई साथ ही सहभागी विभागों के अधिकारियों से आग्रह किया की अधिक से अधिक जल संरक्षण के कार्यों को जनसहभागिता से किया जाये तथा योजनान्तर्गत प्रोत्साहन राशि के घटकों पर विस्तृत चर्चा कर जानकारी दी की गई।
गोपाल मेघवाल तकनीकी सहायक (भू-जल विभाग) अटल भू जल योजना चित्तौडगढ, द्वारा योजना के मूल उद्देश्य प्राप्ति हेतु सभी प्रतिभागियों से विस्तृत चर्चा कर वर्षा जल संरक्षण के बारे में जानकारी दी गई तथा कार्यक्रम में सहभागी विभाग से सुश्री कोमल देवन्दा जन.स्वा.अभि. विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
उक्त प्रशिक्षण में भू-जल विभाग चितौड़गढ़ के पवन राजपुत अत्तिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी, हिम्मत लाल चौधरी, मुकेश गुर्जर, (वरिष्ठ सहायक) हरि शंकर शर्मा आई.ई.सी. एक्सपर्ट, दिपेश मोहन शर्मा एग्रीकल्चर एक्सपर्ट, एव, प्रमोद उपाध्याय मल्टी टांस्किंग स्टाफ आदि ने प्रशिक्षण के सफल संचालन में सहयोग प्रदान किया।
