जनजाति गौरव वर्ष के तहत जिला परिषद द्वारा किया गया आयोजन

चित्तौड़गढ़, । जिला परिषद चित्तौड़गढ़ द्वारा जनजाति गौरव पखवाड़ा के उपलक्ष में शुक्रवार को जिला कलक्ट्रेट परिसर में भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी एवं जनजातीय योद्धाओं की प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया।
प्रदर्शनी का उद्घाटन जिला कलक्टर आलोक रंजन ने मौली खोलकर किया। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश पुरोहित, रतनलाल गाडरी, रघु शर्मा, हर्षवर्धन सिंह रूद, अशोक रायका, पूर्व उपप्रधान सी.पी. नामधराणी, गोटूलाल सुथार, जदीपक शर्मा, संयोजक नन्दकिशोर लोहार, चन्देरिया से गोपाल सिंह राजोरा, चंद्रशेखर सोनी, संजय सुवालका, उमाशंकर दाधीच एवं हीरा लाल रायका सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश पुरोहित ने बताया कि प्रदर्शनी में भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष एवं जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास को आकर्षक रूप में प्रदर्शित किया गया है।
