व्यावसायिक शिक्षा संचालित प्रधानाचार्यों की आमुखीकरण कार्यशाला सम्पन्न

व्यावसायिक शिक्षा संचालित प्रधानाचार्यों की आमुखीकरण कार्यशाला सम्पन्न
X

चित्तौडगढ़। । चित्तौडगढ़ जिले में व्यावसायिक शिक्षा योजनान्तर्गत संचालित 78 विद्यालयों के समस्त संस्थाप्रधानों की आमुखीकरण कार्यशाला मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय गांधीनगर सेक्टर 4 में आयोजित हुई। कार्यशाला में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार दशोरा ने समस्त प्रधानाचार्यों को व्यावसायिक शिक्षा योजना के तहत कार्यालय से जारी किए जाने वाले बजट का शत प्रतिशत उपयोग करने तथा समस्त गतिविधियों का लाभ विद्यार्थियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। दशोरा ने राज्य स्तरीय कौशल प्रादर्श प्रतियोगिता में रीटेल ट्रेड में प्रथम स्थान रहे छात्र विशाल रेगर राउमावि साडास तथा ऑटोमोटिव ट्रेड में तृतीय स्थान विजेता छात्र प्रिंस छीपा राउमावि मांगरोल के प्रधानाचार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए उन्हें सम्मानित किया।

कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी कृष्ण कुमार सोनी ने व्यावसायिक शिक्षा की समस्त गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा करते हुए वर्तमान वित्तीय सत्र में चिन्हित नवीन विद्यालयों में खोले गए ट्रेड्स तथा उनमें नव नियुक्त व्यावसायिक प्रशिक्षकों की नियुक्ति पर चर्चा करते हुए गत कार्यदिवसों में तथा भविष्य में जारी किए जाने वाले बजट का गतिविधिवार विश्लेषण प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम अधिकारी नफीस अहमद ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के मुख्य बिन्दुओ पर चर्चा करते हुए व्यावसायिक शिक्षा के महत्व तथा इसके समस्त घटकों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में जिला कार्यालय में कार्यरत सन्दर्भ व्यक्ति शुभम बेनीवाल ने निशक्त विद्यार्थियों के हित में चलाई जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।

कार्यक्रम में जिले के समस्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों के साथ डा.अरविन्द कुमार कुलदीप, दीपक मेनारिया, रमेश सेन उपस्थित थे।

Next Story