सफलता के लिए धेर्य एवं टीम वर्क जरूरी -सी पी जोशी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय और वार्षिक कार्यक्रम- परीक्षा पे चर्चा 2025 का आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर सोमवार को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में सुबह 11 बजे हुआ। प्रधानमंत्री मोदी ने देश के 3 करोड़ से ज्यादा स्कूली छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। कार्यक्रम लाईव प्रसारण जिला स्तर पर राउमावि सैंती में सांसद सी पी जोशी के मुख्य आतिथ्य में छात्र छात्राओं की उपस्थिति में देखा व सुना गया। परीक्षा पे चर्चा के आठवें संस्करण में पीएम नरेंद्र मोदी ने छात्रों को परीक्षा के तनाव से निपटने, अच्छे अंक लाने और परीक्षा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के गुर सिखाए। इस अवसर पर सांसद सीपी जोशी ने उपस्थित छात्रों को एग्जाम एंजाइटी, भविष्य की संभावनाओं और पर्सनल ग्रोथ पर मार्गदर्शन दिया। जोशी ने छात्रों से पी एम मोदी के पूर्व में प्रसारित परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रमो को देखने और उन कार्यक्रम से परीक्षा के तनाव को कम कम करने पीएम मोदी द्वारा दिए गए मंत्रों को अपनाकर एग्जाम संबंध में सुझावों और तनाव कम करने का आव्हान किया। परीक्षा की तैयारी, तनाव प्रबंधन, करियर प्लानिंग और अन्य विषयों पर छात्रों को फोकस करने का आव्हान किया। जोशी ने छात्रों से सवाल पुछे जिसका छात्रो ने उत्साहपूर्वक जवाब दिया। छात्रों से प्रशासनिक परीक्षाओं की तैयारी हेतु दिल्ली के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों से समन्वय स्थापित कर चित्तौड़गढ़ के छात्रों को अधिकतम लाभ दिलाने का प्रयास किया जायेगा। इस अवसर पर जोशी ने अपने छात्र जीवन के शिक्षकों एवं विद्यालय के साथियों को याद किया। स्वागत समसा एडीपीसी प्रमोद दशोरा, चित्तौडगढ़, सीबीईओ शम्भु लाल सोमानी, एपीसी योगेश अडानिया, प्रधानाचार्य आशा वर्मा ज्योति लढा, अनुराधा आर्य ने किया। संचालन प्राध्यापक सुभाष त्रिपाठी ने किया । इस अवसर पर प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अनिल सिसोदिया, प्रदेशाध्यक्ष कार्यक्रम प्रवास प्रभारी श्रवण सिंह राव, संभाग सह मीडिया प्रभारी सुधीर जैन, पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रूद, जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक, जिला आईटी संयोजक नंदकिशोर लोहार, जिला मंत्री संजू लढ्ढा, गौरव त्यागी, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष गोटूलाल सुथार, नगर उपाध्यक्ष लोकेश त्रिपाठी, चन्द्रशेखर सोनी, अंनत समदानी, दीपक शर्मा, प्रशांत शर्मा, भाजयुमो नगर अध्यक्ष अविनाश शर्मा, गायत्री जोशी, शांतनु गुजर, पार्षद मुन्ना लाल गुजर, नगर मंत्री विष्णु सेन, नीलेश बल्दवा, धीरज सुखवाल, शुभम सुखवाल, किशन शर्मा, अभिषेक चांवला, ऋतिक ओझा, श्रवण जाट, शिव प्रजापत, अर्जुन सिंह, प्रांजल गर्ग, इन्द्र सेठ आदि का गोरी शंकर दशोरा, ओम प्रकाश चिमनानी, लोकेन्द्र भानु सिंह राव, कल्पना गहलोत , रेणु वर्मा, सोनिका चोरडिया ने उपरना पहनाकर स्वागत किया । विद्यालय प्रशासन द्वारा विद्यालय के बाहर स्पीड ब्रेकर बनवाये जाने की मांग पर जोशी ने हाथों हाथ अधिकारीयों को बुलवा कर स्पीड ब्रेकर के निर्देश दिये।
