कल्लाजी विश्वविद्यालय में गूंजे देशभक्ति के तराने

चित्तौड़गढ़ | श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय में शहीद दिवस गरिमा के साथ मनाया गया। कुलपति प्रो. महेश दीक्षित और चेयरपर्सन कैलाश चंद्र मूंदड़ा ने अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों और क्रांतिकारियों के जीवन प्रसंगों से वातावरण को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया।

Next Story