पेन्षन अदालत 27 अप्रेल को

चित्तौडगढ । राजस्थान पेन्षनर्स समाज जिला शाखा चित्तौडगढ के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण दषोरा ने बताया कि वित्त विभाग राजस्थान सरकार जयपुर एवं अतिरिक्त निदेषक पेंषन एवं पेंषनर्स वेलफेयर विभाग क्षेत्रीय कार्यालय उदयपुर के निर्देषानुसार उदयपुर संभाग स्तर पर प्रथम पेंषन अदालत का आयोजन दिनांक 27-4-2026 को प्रस्तावित है।
कोषाधिकारी चित्तौड़गढ़ दिग्विजय सिंह झाला द्वारा प्रसारित आदेषानुसार राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव महोदय के निर्देशों के अनुरूप संभाग स्तर पर पेंशन अदालत का आयोजन 27.04.2026 को होगा जिसमें शिक्षा विभाग के पेंशन प्रकरणों की अधिकतावश पेंशनर्स एवं पारिवारिक पेंशनर्स को प्रकरण प्रस्तुत करने तथा सेवानिवृति परिलाभों के भुगतान आदेश जारी करने में आ रही समस्याओं एवं शिकायतों का त्वरित समाधान किया जायेगा। प्रथम बार आयोजित पेंशन अदालत शिक्षा विभाग के पेंशनर्स एवं पारिवारिक पेंशनर्स के लिए समर्पित रहेगी ।
उक्त अदालत में राजकीय सेवा से सेवानिवृत कर्मचारियों के आश्रित विधवा, तलाकशुदा, अविवाहित पुत्री तथा दिव्यांग अभ्यर्थियों के पेंशन प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण कियां जायेगा ।
उक्त अदालत में शिक्षा विभाग से दिनांक 31.03.2026 तक सेवानिवृत होने वाले/हो चुके कर्मचारियों के पेंशन प्रकरणों में आ रही समस्याओं के निराकरण हेतु परिवेदनाएँ आवश्यक दस्तावेजों सहित दिनांक 25.03.2026 तक कोष कार्यालय चित्तौड़गढ़ में प्रस्तुत की जा सकती है। प्रथम पेंशन अदालत का मुख्य ध्येय शिक्षा विभाग से सेवानिवृत कार्मिकों के पेंशन एवं पेंशनरी अनुलाभों को स्वीकृत करने में आ रही समस्याओं एवं शिकायतों का ठोस एवं त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। अतः जिलाध्यक्ष दषोरा ने समस्त उपषाखाओं के अध्यक्ष महोदय व पदाधिकारीगण व जिला कार्यकारिणी एवं अध्यक्ष महोदय , जिला कार्यकारिणी के समस्त सदस्यों से आव्हान किया कि अधिक से अधिक पेंषनर्स को इसकी जानकारी दी जाए और यदि कोई समस्याग्रस्त पेन्षनर है तो उनके प्रकरण बना कर प्रस्तुत करवाने मे सहयोग प्रदान कराने का कष्ट करे ताकि उनकी समस्या का समाधान हो सके।
