पाल के हनुमान जी मंदिर घोसुण्डा में हर्षोल्लास से मनाया फागोत्सव

चित्तौड़गढ़ घोसुण्डा समस्त मातृशक्ति घोसुण्डा ग्रुप द्वारा पाल के हनुमान जी मंदिर में फाग उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समस्त मातृशक्तियों ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत लड्डू गोपाल की विधिवत पूजा अर्चना से हुई इसके बाद भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भजन गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। महिलाओं ने पारंपरिक फागनिया वेशभूषा धारण कर आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियां दी इस अवसर पर महिलाओं ने एक-दूसरे को फूल और रंग-गुलाल के साथ फाग की शुभकामनाएं दी। फाग उत्सव की होली खेली गई समस्त हिंदू सनातनी महिला उपस्थिति थी मीडिया प्रभारी कैलाश चन्द्र जीनगर ने बताया कि फाग उत्सव का यह कार्यक्रम मातृशक्तियों के लिए एक विशेष अवसर था, जिसमें उन्होंने अपने आप को रंगों और भजनों में डुबोया और भगवान की पूजा अर्चना में भाग लिया।
