राजगढ़ में फूलडोल मेला 2 अप्रैल को

चित्तौड़गढ़। दत्तात्रेय भगवान श्री सिंघाड़ी श्याम का आगामी 2 अप्रैल (चैत्र सुदी पूर्णिमा) के अवसर पर 52वां छप्पन भोग एवं फूलडोल महोत्सव आयोजित किया जाएगा। पप्पू सोमानी ने बताया कि शाम 3 बजे भव्य झांकी यात्रा निकाली जाएगी, जिसके बाद छप्पन भोग के दर्शन होंगे। रात्रि में विशाल भजन संध्या होगी जिसमें जगदीश वैष्णव, प्रकाश माली, हंसा रंगीली जैसे कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम में सांसद सी.पी. जोशी व विधायक सुरेश धाकड़ भी शामिल होंगे।
Next Story
