पौधारोपण किया

पौधारोपण किया
X

चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिन के अवसर पर मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय ओछड़ी परिसर में पौधारोपण कर जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रतन लाल गाडरी, महामंत्री रघु शर्मा, नगर अध्यक्ष सागर सोनी, श्रवण सिंह राव, हर्षवर्धन सिंह रूद, सीपी नामधारणी, शान्तनु काबरा, दीपक पटवारी, आकाश भाटी, पप्पू सोमानी, अर्जुन जोनवाल, लविश मूंदड़ा सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने मिलकर विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए और प्रदेश अध्यक्ष के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। इस मौके पर जिला अध्यक्ष रतन गाडरी ने कहा कि वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना एक सराहनीय पहल है और इससे समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

नगर अध्यक्ष सागर सोनी ने भी सभी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्र में अधिकाधिक पौधारोपण करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पार्टी के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags

Next Story