सांसद सी पी जोशी के नेतृत्व में हो रहे प्रयासों की पीएम मोदी ने प्रशंसा की

चित्तौड़गढ़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के ऐतिहासिक 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को सांय इंदिरा प्रियदर्शिनी ऑडिटोरियम में चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र की ओर से भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी. जोशी थे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रतन लाल गाडरी ने की। संचालन जिला महामंत्री रघु शर्मा ने किया। स्वागत उद्बबोधन प्रधान देवेन्द्र कंवर ने दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य मोदी सरकार की “सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण” पर केंद्रित यात्रा को जन-जन तक पहुँचाना रहा। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि समारोह में मोदी सरकार की महत्त्वपूर्ण योजनाओं, जन-कल्याणकारी निर्णयों, एवं चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों पर प्रकाश डालते हुए सांसद सीपी जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत करोड़ों गरीबों को पक्के घर मिले। उज्ज्वला योजना से गरीब महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिली। आयुष्मान भारत योजना से 50 करोड़ लोगों को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिला। जन धन योजना से करोड़ों गरीबों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ा गया। स्वच्छ भारत मिशन के तहत देशभर में शौचालयों का निर्माण कर महिलाओं
की गरिमा को सम्मान मिला। रेलवे, सड़क और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में ऐतिहासिक विस्तार हुये। वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत अभियान से भारत को आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ाया। सांसद जोशी ने कहा कि पिछले साठ वर्षों में जितने विकास कार्य नहीं हुये उतने मोदी सरकार के 11 वर्ष के कार्यकाल में हुए चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र को नई रेल सेवाओं से जोड़ा गया, राष्ट्रीय राजमार्गों के चौड़ीकरण एवं सड़कों के विस्तार से यातायात में सुधार। विधानसभा क्षेत्रों में ऑक्सीजन प्लांट्स, पीएचसी और सीएचसी का सशक्तिकरण। जल जीवन मिशन के अंतर्गत हजारों घरों में नल से जल की सुविधा। महाविद्यालयों और तकनीकी संस्थानों का विकास, छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है । कृषि सिंचाई परियोजनाएं और किसानों के लिए एफपीओ की स्थापना से ग्रामीण क्षेत्रों को सशक्त किया गया। जोशी ने जनसंघ के समय से जुड़े हुए कार्यकर्ताओ का सम्मान करते हुए कहा कि ये वो वटवृक्ष हैं, जिनकी छाया में संगठन फला-फूला है। जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों की सेवा, सुशासन और संकल्प को कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुँचाया है। मोदी सरकार ने "एक भारत – श्रेष्ठ भारत की दिशा में सशक्त कदम उठाए। राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार की लोकहितकारी योजनाओं और संगठन की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। पार्टी की रीढ़ माने जाने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को वटवृक्ष सम्मान प्रदान कर उनके दशकों के योगदान को नमन किया । इस अवसर पर मोदी सरकार की उपलब्धियों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन भी हुआ, जिसे उपस्थित जनसमूह ने अत्यंत सराहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चित्तौड़गढ़ में हो रहे विकास कार्यों पर आधारित डॉक्युमेंट्री ‘विकास भी- विरासत भी’ के निर्माण की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया। उन्होंने सांसद सी पी जोशी के नेतृत्व में हो रहे प्रयासों की प्रशंसा की। प्रधानमंत्री मोदी ने विश्वास जताया कि यह डॉक्युमेंट्री आमजन तक विकास कार्यों को पहुंचाने में उपयोगी सिद्ध होगी और भविष्य की प्रेरणा बनेगी। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार किया और राष्ट्र सेवा की भावना को पुनः जागृत किया। यह कार्यक्रम संगठन के प्रति सम्मान, राष्ट्र निर्माण के संकल्प और विकास की यात्रा को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम बना। मिठ्ठू लाल जाट, जिला महामंत्री रघु शर्मा, पूर्व विधायक बद्री लाल जाट, हर्षवर्धन सिंह, श्रवण सिंह राव, कमलेश पुरोहित, रणजीत सिंह भाटी, अनिल सिसोदिया आई एम सेठिया गौरव त्यागी, मंडल अध्यक्ष सागर सोनी, गोपाल चौबे, गोपाल सिंह राजोरा, सत्यनारायण कुमावत, राजमल सुखवाल, राजकुमार सुखवाल, जिला मंत्री संजू लढ्ढा, गोवर्धन जाट, जिला कोषाध्यक्ष हरीश ईनानी, जिला आईटी संयोजक नंदकिशोर लोहार, जिला सोशल मीडिया प्रभारी रमेश सुथार, मंडल महामंत्री सोहन खटीक, छोटु धाकड़, किशोर सिंह, आशिष सिकलीगर, अनिल सुखवाल, रामप्रसाद जाट, मोहन धाकड़, भुपेंद्र खटीक,छोटू सिंह शेखावत, नगर मंत्री विष्णु सेन, लोकेश त्रिपाठी, दीपक शर्मा, चन्द्र शेखर शर्मा, कुसुम जायसवाल, इन्द्रा सुखवाल सहित जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, प्रबुद्धजन और समाजसेवी उपस्थित रहे।