चित्तौड़गढ़ के गौरव: अनिमेश सिंह का सीडीएस में चयन, ऑल इंडिया 103वीं रैंक

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ से जुड़े युवा अनिमेश सिंह चूंडावत देश की प्रतिष्ठित संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (सीडीएस) में ऑल इंडिया 103वीं रैंक प्राप्त कर अंतिम रूप से चयनित हुए हैं। अनिमेश सिंह की माता ओराडी की बेटी सीमा कंवर गृहणी हैं, वहीं पिता डॉ. जितेंद्र सिंह चूंडावत शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं।

अनिमेश ने विज्ञान स्नातक और कंप्यूटर में मास्टर डिग्री लेने के बाद लिखित परीक्षा, इंटरव्यू एवं मेडिकल परीक्षण जैसे सभी कठिन चरणों को सफलतापूर्वक पार किया। प्रशिक्षण के बाद वह भारतीय सशस्त्र बलों में अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। अनिमेश ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने दिवंगत नाना स्व. हेम सिंह राठौड़ को देते हुए कहा कि उनकी प्रेरणा और मार्गदर्शन ही चयन में महत्वपूर्ण साबित हुआ है।

Next Story