प्राथमिक विद्यालयों का समय परिवर्तन

By - vijay |17 Jan 2025 10:27 PM IST
चित्तौड़गढ़ । जिला कलक्टर एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण आलोक रंजन ने एक आदेश जारी कर जिले मे शीतलहर को देखते हुए जिले के प्राथमिक विद्यालयों का समय में परिवर्तन किया कक्षा 1 से कक्षा 5 तक के छात्र छात्राओं हेतु 18 से 25 जनवरी 2025 तक 10 बजे से 3 बजे तक संचालन किया गया जायगा।
यह परिवर्तन केवल कक्षा 1 से कक्षा 5 तक के छात्र छात्राओं हेतु लागू रहेगा, विद्यालय स्टॉफ यथावत विद्यालय समयानुसार कार्य करता रहेगा। इस आदेश की समस्त सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालय इसकी पालना सुनिश्चित करे। यदि कोई संस्था प्रधान उक्त अवधि मे पूर्व प्राथमिक कक्षा से कक्षा 5 तक की कक्षाओं का संचालन करता पाया गया तो उसके विरूद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के विभिन्न प्रावधानों के तहत कार्यवाही अमल में लाई जावेगी।
Next Story
