मां कर्मा बाई जयंती पर निकली गई शोभायात्रा

मां कर्मा बाई जयंती पर निकली गई शोभायात्रा
X

का किया स्वागत

निम्बाहेड़ा।

प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री कृष्ण भक्त शिरोमणि मां कर्मा बाई की जयंती पर स्थानीय घाणावार तेली (साहू) समाज द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा पेच तलाई स्थित श्री चारभुजा नाथ चेरिटेबल ट्रस्ट नोहरे से आरम्भ हुई जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः नोहरे पर पहुंच कर सम्पन्न हुई।

शोभायात्रा का मार्ग में विभिन्न संगठनों के द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इसी क्रम में शोभायात्रा के पंचौली चौराहे से गुजरने के दौरान भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक नवलखा, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, वरिष्ठ नेता विरेश चपलोत, उपाध्यक्ष गोपाल पंचौली, भाजयुमो नगर महामंत्री डॉ.आशीष टांक, चिराग मंत्री, उपाध्यक्ष आशीष बोड़ाना, ललित साहू, दिनेश बैरागी, पूर्व पार्षद गोपाल कुमावत, रविशंकर बाहेती, राजू बाहेती, दीपक शारदा, रामगोपाल काबरा, शक्ति सिंह, रतन वैष्णव, भरत शर्मा, अंतरिक्ष साहू, दीपक सेठिया, दीपक साहू रानीखेड़ा आदि सहित भाजपा पदधिकारियों ने शोभायात्रा में भगवान श्री चारभुजा नाथ एवं श्री कृष्ण भक्त शिरोमणि मां कर्मा बाई को माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया एवं खुशहाली की कामना की।

Next Story