केन्द्रीय मंत्री हरदीपसिंह पुरी का पुतला जला कर किया विरोध प्रदर्षन

केन्द्रीय मंत्री हरदीपसिंह पुरी का पुतला जला कर किया विरोध प्रदर्षन
X


चित्तौडगढ । चित्तौडगढ राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा व प्रदेष अध्यक्ष सारिका सिंह के आदेषानुसार महिला कांग्रेस प्रदेष सचिव सफीना खान व महिला कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष सना खान के नेतृत्व मे आज 28 शनिवार को एप्सटीन फाईल मे नाम आने पर केन्द्रीय मंत्री हरिदीपसिंह पुरी का नाम बीजेपी कार्यालय ओछडी के सामने पुतला जला कर विरोध प्रदर्षन करतेहुए नैतिकता के नाते उससे इस्तीफे की मांग की गयी।

इसअवसर पर महिला सेवादल जिलाध्यक्ष सना खान ने कहा कि किसी भी केन्द्रीय मंत्री का अन्तराष्टीय अपराधिक मामले की जांच मे नाम आना हमारे देष के लिये शर्मनाक बात है। जिस प्रकार जिन विदेषी लोगो का नाम आया है वह भी इस्तीफे दे रहे है। अतः केन्द्रीय मंत्री हरदीपपुरी को भी इस्तीफा देना चाहिए।

इस पुतला दहन व प्रदर्षन मे हरदीप पुरी इस्तीफा दो, पीएम इस कॉम्प्रोमाइज मेादी सरकार शर्म करो, जैसे नारे से महिलाओ ने पूरजोर अपना विरोध दर्ज करवाया।

इस विरोध प्रदर्षन मे मधु गोस्वामी, शबनम बानो, रज्जु, दाखी गाडीलौहार, मांगी गाडीलोहार, काजल कुमावत, प्रेमलता, जाहेदा , शहनाज, मल्लिका सायरा, शमीम, सुनीलआचार्य, कालु शर्मा, गुड्डू , शंकर, रमेष, ओबीसी कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष रतन गायरी के अलावा कई महिला कार्यकर्ता मौजुद थी।

Next Story