राजस्थान दिवस: सांवलिया सेठ के दरबार में गूंजी महाआरती

राजस्थान दिवस: सांवलिया सेठ के दरबार में गूंजी महाआरती
X

चित्तौड़गढ़। राजस्थान दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में बुधवार शाम मंडफिया स्थित सांवलिया सेठ मंदिर में भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन व देवस्थान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक श्रीचंद कृपलानी, अर्जुन लाल जीनगर और जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय ऊर्जा से सराबोर रहा। मौके पर मंदिर मंडल अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव, सीईओ प्रभा गौतम सहित कई अधिकारी व हजारों श्रद्धालु मौजूद थे।

Next Story