राजस्थान सरकार का बजट घोर निराशाजनक:- जाड़ावत

चितौड़गढ़ राजस्थान सरकार के पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने राज्य की वित्त मंत्री द्वारा पेश राज्य बजट को घोर निराशाजनक बताते एवं बजट में किसी स्पष्ट विजन की कमी की आलोचना करते हुआ कहा की कहा कि बजट में सिर्फ घोषणाएं हैं. पिछला बजट भी अभी तक कितना पूरा हुआ, ये बात सरकार नहीं बता पाई राजस्थान की पूर्ववर्ती कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार द्वारा निकाली कई नौकरियो की क्रियावंती नही हुई है कॉलेजो में पद रिक्त है महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालय के विस्तार एवं सुचारू संचालन के लिए बजट में कुछ नही है।
केन्द्र के निराशाजनक बजट के बाद राज्य सरकार के बजट से आम लोगो को काफी उम्मीदें थी, लेकिन सरकार इस पर खरी नहीं उतरी. चितौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र को कोई बड़ी सौगात नही मिली सरकार ने जो थोथी घोषणा की है, उन्हें समय पर पूरा कर सके, यह देखने वाली बात होगी.
डबल इंजन का दम भरने वाली राजस्थान सरकार का बजट पूरी तरह से फेल नजर आया. बजट में युवाओं किसान व्यापारी मध्यम वर्ग हर वर्ग को निराशा हाथ लगी है. बजट में राजस्थान के विकास को लेकर कोई विजन नजर नहीं आया. कांग्रेस सरकार की योजनाओं को तोड़ मरोड़ कर बजट में पेश किया, पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने शिक्षा चिकित्सा इंफ्रास्ट्रक्चर को एक विजन के साथ स्थापित कर राजस्थान को अग्रणी प्रदेश बनाने का काम किया था. किंतु भजनलाल सरकार के राज्य बजट में कुछ स्पष्ट विजन नही है बजट पूरी तरह से फेल साबित होगा।
