राष्ट्रीय स्वदेशी महोत्सव से प्रेरित होकर चित्तौड़गढ़ में राजसखी मार्ट का शुभारंभ

राष्ट्रीय स्वदेशी महोत्सव से प्रेरित होकर चित्तौड़गढ़ में राजसखी मार्ट का शुभारंभ
X



चित्तौड़गढ़ ।

राष्ट्रीय स्वदेशी महोत्सव से प्रेरित होकर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित राजसखी मार्ट का भव्य शुभारंभ क्षेत्रीय सांसद सी.पी. जोशी द्वारा किया गया। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण, स्वदेशी उत्पादों के प्रचार-प्रसार एवं आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल का आगाज हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक, ऐसीईओ राकेश पुरोहित, जिला परियोजना प्रबंधक (राजीविका) डॉ. रमेशचंद धाकड़, डीडीएम नाबार्ड महेंद्र कुमार डूडी, संयुक्त निदेशक डॉ. शंकरलाल जाट, गौरव त्यागी, रघु शर्मा, अनिल इनाणी, शैलेंद्र झंवर सहित अनेक जिला स्तरीय अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

राजसखी मार्ट का संचालन उम्मीद राजीविका महिला सर्वांगीण विकास सहकारी समिति लिमिटेड, चित्तौड़गढ़ द्वारा किया जा रहा है। इस मार्ट में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित स्वदेशी उत्पादों की बिक्री की जा रही है। इनमें अंजीर के लड्डू, साबुन, मसाले, नमकीन, हस्तनिर्मित रोज वाटर, गुलाल, फ्लोर क्लीनर, टॉयलेट क्लीनर तथा विभिन्न प्रकार के हस्तनिर्मित बैग प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहे। आज शुभारंभ के अवसर पर करीब 25 से 30000 की बिक्री हुईं

मार्ट की संचालिका रीना कंवर ने सांसद, विधायक, जिला कलक्टर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं राजीविका टीम का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि जिले के सभी सीएफ (क्लस्टर फेडरेशन) पर इसी तरह के राजसखी मार्ट स्थापित किए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सके।

इस अवसर पर अतिथियों ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से स्थानीय उत्पादों को बाज़ार, महिलाओं को आत्मनिर्भरता तथा जिले की संस्कृति और स्वदेशी परंपराओं को राष्ट्रीय पहचान मिल रही है।

Next Story