जिला क्लब तरणताल स्विमिंग पूल में पंजीयन शुरू

चित्तौड़गढ़ , जिला क्लब संस्थान के द्वारा संचालित नेहरू पार्क के सामने स्थित तरणताल ( स्विमिंग पूल) का शुभारंभ हुआ जिसमें विभिन्न वर्ग के बच्चे, महिला, पुरुष अपना पंजीयन करा कर तैरने का लाभ ले सकेंगे ।
तरणताल की संचालिका मधुबाला सनाढ्य ने बताया कि सत्र 2025 के लिए जिला उपवन संरक्षक राहुल झांझरिया ने मोली बन्धन खोल कर तरणताल का शुभारंभ किया ।
इस अवसर पर जिला क्लब संस्थान के उपाध्यक्ष भरत माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष अर्जुन मूंदड़ा, सचिव अरुण चौधरी, कार्यकारणी सदस्य एडवोकेट कृष्ण गोपाल व्यास, डॉ गजेंद्र जादौन, गोपाल चौखड़ा, सुनील मालीवाल, पूर्व सचिव शरद गंगवार, आजीवन सदस्य सीपी शर्मा, एडवोकेट प्रदीप काबरा, एडवोकेट महेंद्र मेड़तिया, एडवोकेट अरविंद वैष्णव, डॉ रिजवान,आदित्य सक्सेना उपस्थित रहे
सभी आगंतुक अतिथियों का स्वागत तिलक लगा कर अनिल सनाढ्य ने किया ।
तरणताल की महिला प्रशिक्षक ज्योति सनाढ्य ने बताया कि पुरूष महिला एवं बच्चों के लिए अलग अलग सत्रों में निश्चित शुल्क पर तैरने का अभ्यास कराया जाएगा, इस हेतु तरणताल के संचालन का समय प्रातः 7 बजे से सायं 7 बजे तक रहेगा। सप्ताह में एक दिन रखरखाव हेतु गुरुवार का अवकाश रहेगा।
