जिला स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक में समयबद्ध निस्तारण और योजनाओं की समीक्षा

चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर आलोक रंजन के निर्देश पर अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रभा गौतम की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला परिषद सभागार में जिला स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों को जनसमस्याओं का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ने प्रकरणों का भौतिक सत्यापन कर असंतुष्ट या अस्वीकृत मामलों की प्राथमिकता से पुनः समीक्षा करने, संपर्क पोर्टल की विभागवार समीक्षा करने और 30 दिन से अधिक लंबित प्रकरणों का अविलंब निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक में जनता जल योजना, चंबल परियोजना, विद्युत आपूर्ति, सार्वजनिक निर्माण एवं चिकित्सा विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। सभी विभागों को बजट घोषणाओं एवं फ्लैगशिप योजनाओं के तहत कार्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
