जिले में शहरी क्षेत्रों में रोड कटिंग मरम्मत अभियान जारी

चित्तौड़गढ़ । राज्य सरकार के निर्देशानुसार आमजन की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए चित्तौड़गढ़ जिले के शहरी क्षेत्रों में सड़कों पर बने रोड कट की मरम्मत हेतु विशेष अभियान प्रारम्भ किया गया है।

इस अभियान के तहत चित्तौड़गढ़ शहर की परिधि एवं शहरी सड़कों सहित बड़ीसादड़ी, निम्बाहेड़ा एवं बेगूं नगरपालिका क्षेत्रों में डामर एवं सी.सी. के माध्यम से रोड कटिंग मरम्मत कार्य करवाए जा रहे हैं।

जिला प्रशासन के समन्वय में सार्वजनिक निर्माण विभाग, नगर परिषद/नगरपालिकाएं तथा यूआईटी चित्तौड़गढ़ द्वारा संयुक्त रूप से अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत चित्तौड़गढ़ शहरी क्षेत्र में तीन स्थानों पर तथा बड़ीसादड़ी, निम्बाहेड़ा एवं बेगूं नगरपालिका क्षेत्रों में एक-एक स्थान पर रोड कटिंग मरम्मत कार्य पूर्ण किए गए हैं।

अभियान आगामी दो दिनों तक और जारी रहेगा, जिसके दौरान जिले के शहरी क्षेत्रों के मुख्य मार्गों एवं आंतरिक सड़कों पर भी रोड कटिंग मरम्मत कार्य किए जाएंगे, जिससे आमजन को आवागमन में सुगमता प्राप्त होगी।

Next Story