बैंक ब्रांच ऑडिट विषय पर सेमिनार का आयोजन

चित्तौड़गढ़। सीआईआरसी ऑफ आईसीएआई द्वारा 'बैंक ब्रांच ऑडिट' विषय पर महत्वपूर्ण सेमिनार आयोजित किया गया। शाखा अध्यक्ष प्रकाश मुरोठिया ने बताया कि यह सेमिनार ऑडिटिंग एवं एश्योरेंस स्टैंडर्ड बोर्ड के तत्वावधान में हुआ। मुख्य वक्ता कुलदीप गुप्ता एवं राकेश भंडारी ने बैंक ऑडिट से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं, जोखिम क्षेत्रों और रिपोर्टिंग में आवश्यक सावधानियों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया। उपाध्यक्ष दीप्ति सेठिया ने लोन एवं एडवांस के वेरिफिकेशन, एनपीए पहचान और ऑडिटर की जिम्मेदारियों को स्पष्ट किया। कार्यक्रम में पीयूष अग्रवाल, गोपाल मूंदड़ा, नितेश सेठिया सहित बड़ी संख्या में सीए सदस्य उपस्थित थे।
Next Story
