वरिष्ठ साहित्यकार ओजस्वी हुए सम्मानित

वरिष्ठ साहित्यकार ओजस्वी हुए सम्मानित
X

चितोडगढ। भारतीय दलित साहित्य अकादमी का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन सिरोही मे राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर सोहन पाल सुमनाक्षर, प्रदेशाध्यक्ष प्रोफेसर स्वामी आत्मा राम उपाध्याय, महंत गणेश नाथ महाराज , महिला प्रदेशाध्यक्ष हेम लता कासोठीया, जिलाध्यक्ष नारायण मेघवाल, सॅयोजक दलला भाई, महा सचिव राम लाल परिहार आदि ने सामाजिक जागृती चेतना पर विचार व्यक्त किये। सम्मान समारोह मे चितोडगढ से जिलाध्यक्ष मदन सालवी ओजस्वी सहित अनकों साहित्यकारो समाज सुधारक सेवको तथा पदाधिकारीगण का व 90 प्रतिशत अंक लाने वाले छात्र छात्राओ व महिलाओ युवाओ समाज सेवकों आदि का साहित्यकार सम्मान किया गया।

चितोडगढ अकादमी जिलाध्यक्ष मदन साल्वी ओजस्वी ने बताया कि इस दोरान दिल्ली हरियाणा गुजरात, मध्यप्रदेश सहित बडी संख्या मे साहित्यकार गण, जन सेवक, समाज सुधारक आदि उपस्थित थे।

Next Story