शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में श्रमदान एवं पदयात्रा का आयोजन सम्पन्न

चित्तोरगढ़ | युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की स्वायत्तशासी संस्था मेरा युवा भारत (MY Bharat), चित्तौड़गढ़ द्वारा शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 23 मार्च 2026 को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सोनियाना, ग्राम पंचायत - कंथारिया,पंचायत समिति भदेसर में श्रमदान एवं पदयात्रा कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम “मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी” थीम के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति, नागरिक जिम्मेदारी एवं जनभागीदारी की भावना को सुदृढ़ करना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं शहीदों — शहीद भगत सिंह, शहीद शिवराम राजगुरु एवं शहीद सुखदेव थापर — की तस्वीरों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोकेश मेनारिया (कार्यवाहक प्रधानाचार्य) उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सुनील उपाध्याय एवं पूरणमल मीणा ने सहभागिता निभाई।
मुख्य अतिथि लोकेश मेनारिया ने अपने उद्बोधन में शहीदों के जीवन, उनके अद्वितीय साहस एवं स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए अमूल्य योगदान पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया। विशिष्ट अतिथियों द्वारा भी युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित किया गया।
माय भारत स्वयंसेवक भरत बारेठ ने जानकारी दी कि माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में इस वर्ष शहीदी दिवस को 19 मार्च से 23 मार्च 2026 तक विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान माय भारत पोर्टल पर प्रश्नोत्तरी एवं रील प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा 22 मार्च को माय भारत स्वयंसेवकों द्वारा चित्तौड़गढ़ दुर्ग स्थित कीर्ति स्तंभ पर स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें स्वयंसेवक ऋषभ चतुर्वेदी सहित अन्य युवाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम के अंतर्गत “माय भारत सिविक सेंस चैलेंज” के तहत श्रमदान का आयोजन किया गया। साथ ही सिविक सेंस के अंतर्गत स्वच्छता अभियान एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता गतिविधियों को भी शामिल किया गया। एक विशेष पहल के रूप में “मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी” शपथ पटल पर हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया, जिससे युवाओं ने अपनी जिम्मेदार नागरिकता के प्रति सार्वजनिक रूप से प्रतिबद्धता व्यक्त की।
भारत जैसे युवा देश की जनसांख्यिकीय शक्ति को ध्यान में रखते हुए, इस पहल का उद्देश्य युवाओं की ऊर्जा, आदर्शवाद एवं आकांक्षाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करना है, जिससे वे राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा सकें।
कार्यक्रम के दौरान माय भारत केंद्र के प्रतिनिधि द्वारा मुख्य अतिथि को आत्मीय आभार स्वरूप सम्मान चिन्ह भेंट किया गया।
इसके पश्चात पदयात्रा का आयोजन किया गया, से प्रारंभ होकर गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए सोनियाणा बस स्टैंड चौराहे तक रहा। पदयात्रा के दौरान ग्रामवासियों द्वारा पुष्प वर्षा कर प्रतिभागियों का स्वागत किया गया। रैली का समापन सोनियाणा बस स्टैंड चौराहे पर राष्ट्रगान के साथ हुआ।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को अल्पाहार वितरित किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन व संयोजक रजत खटीक द्वारा किया गया ।दीपक राव (अभिलाषा पब्लिक स्कूल), डिंपल सुहिल, युनुस मोहम्मद, मुकेश शर्मा, कमलेश टेलर, चांदमल खटीक , सत्यनारायण शर्मा, सुनिल खोईवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं युवा उपस्थित रहे
कार्यक्रम का समापन देशभक्ति एवं राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
