श्रीराम जल मंदिर का लोकार्पण आज

चित्तौड़गढ़। गोल प्याऊ जन सेवा समिति द्वारा विश्व जल दिवस पर आज पन्नाधाय बस स्टैंड पर 'श्रीराम जल मंदिर' का लोकार्पण किया जाएगा। समिति अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मालू ने बताया कि सांसद सीपी जोशी और विधायक चंद्रभान सिंह आक्या सुबह 10:30 बजे इसका उद्घाटन करेंगे। राहगीरों के लिए यहां वाटर कूलर और आरओ के शुद्ध पानी की व्यवस्था की गई है।

Next Story