चेटीचण्ड पर सिंधी समाज ने निकाली शोभा यात्रा

चित्तौड़गढ़। पूज्य सिंधी पंचायत व झूलेलाल युवा संगठन के तत्वावधान में चेटीचण्ड पर्व पर विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इसमें सांसद सीपी जोशी व विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने भगवान झूलेलाल की प्रतिमा की पूजा-अर्चना की। शोभायात्रा में भगवान झूलेलाल और संत कंवर राम साहिब की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। विभिन्न मार्गों से होती हुई यात्रा कुम्भा नगर स्थित प्रेम प्रकाश आश्रम पहुंचकर संपन्न हुई।

Next Story