युवा कांग्रेस द्वारा "सामाजिक न्याय संवाद" कार्यक्रम का आयोजन

निंबाहेड़ा भारत की लोकसभा में नेता विपक्ष एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, युवाओं किसानों मंजदूरो की आवाज राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर युवा कांग्रेस निम्बाहेड़ा द्वारा एक विशेष कार्यक्रम "सामाजिक न्याय पर संवाद" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सामाजिक न्याय की दिशा में उठाए गए राहुल गांधी के महत्वपूर्ण कदम जातिगत जनगणना की मांग के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित युवा कांग्रेस के वक्ताओं ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जातिगत जनगणना सामाजिक समानता एवं न्याय की दिशा में एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण निर्णय है, जिससे समाज के वंचित एवं पिछड़े वर्गों को उनके अधिकारों की प्राप्ति सुनिश्चित हो सकेगी। उन्होंने राहुल गांधी द्वारा उठाई गई, इस मांग की सराहना करते हुए इसे भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूत करने वाला कदम बताया।
युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु एवं सशक्त नेतृत्व की कामना की।
कार्यक्रम में एसटी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मनोहर सिंह मीणा, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष जसवंत सिंह आँजना, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष दिग्वेन्द्र प्रताप सिंह, सत्यनारायण शर्मा, युवा कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष मुकेश धाकड़, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष धीरज नगरिया, रोमिल चौधरी, साजन सोनी, छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज शर्मा, कारुण्डा मण्डल कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गुलाब धाकड़, टाई ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष यशवंत धाकड़, किराना व्यापार संघ अध्यक्ष एवं युवा कांग्रेस नगर महासचिव आशीष अग्रवाल, युवा नेता अंकित जाट, छात्र नेता भंवर सिंह शक्तवात, दीपक धाकड़, युवा कांग्रेस विधानसभा सचिव रतन मेघवाल, युवा कांग्रेस ब्लॉक महासचिव नितेश आँजना, युवा कांग्रेस ब्लॉक सचिव विकास धाकड़, युवा कांग्रेस ब्लॉक सचिव बंटी मीणा, युवा कांग्रेस मीडिया संयोजक शुभम भीमावत, युवा कांग्रेस नगर मीडिया संयोजक किशोर शर्मा, लोकेश धाकड़, दिलकुश मीणा, समरथ रेगर, विकास धाकड़ संतोषपुरिया, राहुल सुथार, दिनेश गायरी, लक्ष्यराज सिंह एवं आशुतोष टांक सहित युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने जातिगत जनगणना की आवश्यकता पर चर्चा की और सामाजिक न्याय के इस आंदोलन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
