राज्य स्तरीय पुरुष फुटबॉल चैंपियनशिप 6 अप्रैल से

चित्तौड़गढ़। राजस्थान फुटबॉल एसोसिएशन ने वर्ष 2025-26 की अंडर-20 पुरुष राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी पहली बार चित्तौड़गढ़ जिला फुटबॉल संघ को सौंपी है। प्रतियोगिता 6 से 9 अप्रैल तक सैनिक स्कूल मैदान पर होगी, जिसमें प्रदेश की 35 टीमों के 600 खिलाड़ी भाग लेंगे। सचिव फैसल खान ने बताया कि खिलाड़ियों का चयन फिटनेस और तकनीकी कौशल के आधार पर किया जाएगा। पंजीकरण की अंतिम तिथि 5 अप्रैल निर्धारित है।

Next Story