यूथ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन; राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी के विरोध में फूंका बिगुल

यूथ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन; राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी के विरोध में फूंका बिगुल
X

चित्तौड़गढ़ जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर यूथ कांग्रेस चित्तौड़गढ़ के कार्यकर्ताओं ने नारे बाजी कर यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब एवं अन्य साथियों कि गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन कर रिहाई कि मांग को लेकर ज्ञापन दिया।

यूथ कांग्रेस के प्रदेश संयोजक दीपक सिंह राठौड़ ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने एपस्टीन फाइल में नाम आने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के दबाव में देश के नागरिकों ओर किसानों के हितों को दरकिनार कर अमेरिका के साथ समझौता किया है।

गत दिनों युवा कांग्रेस के साथियों ने AI सबमिट के दौरान गांधीवादी तरीकों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया था।

ये प्रदर्शन केंद्र की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सरकार का अमेरिका के साथ ट्रैंड डील के विरोध में था।

लेकिन दुख की बात है कि दिल्ली पुलिस द्वारा केंद्र सरकार के दबाव में युवा कांग्रेस के अध्यक्ष एवं अन्य साथियों को गैर संवैधानिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया है।

यूथ कांग्रेस चित्तौड़गढ़ ने महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन सौंपकर उक्त मामले में हस्तक्षेप कर के युवा कांग्रेस के अध्यक्ष और अन्य साथियों की गिरफ्तारी को रद्द करने कि मांग कि हैं।

यूथ कांग्रेस प्रदेश संयोजक दीपक सिंह राठौड़ के अनुसार जल्द ही अगर हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ओर साथियों को रिहा नहीं किया तो उग्र प्रदर्शन करेंगे ओर युवा विरोधी तानशाही भाजपा सरकार को मुहतोड़ जवाब देंगे।

चित्तौड़गढ़ यूथ कांग्रेस परिवार राष्ट्रीय अध्यक्ष ओर अन्य साथियों के साथ मजबूती से खड़ा है।

इस दौरान यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नितिन वर्मा , यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव आशाराम गाडरी , Nsui चित्तौड़गढ़ कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजय राव, पूर्व छात्र संघ महासचिव प्रत्याशी इरफ़ान खान,पूर्व एन.एस. यू.आई जिला महासचिव यश प्रताप सिंह झाला, यूथ कांग्रेस जिला महासचिव कमलेश माली ,यूथ कांग्रेस चित्तौड़गढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष राम रतन गाडरी, एन.एस.यू.आई जिला उपाध्यक्ष अंकुश आदिवाल,यूथ कांग्रेस नेता सत्तू गुर्जर ,युवराज सिंह चुंडावत ,नारायण गाडरी ,छात्र नेता शुभम शर्मा, महेश धनगर , कृष्णा जाट , पायल एरवाल, चेतन वैष्णव ,लेहरू गाडरी , मंथन बुनकर ,ऋतु बैरवा , पूजा राठौड़ ,खुशबू लोधा , भव्या चुंडावत,राहुल गाडरी ,अर्जुन सिंह, प्रद्युम्न सिंह शक्तावत ,डिम्पल कुंवर ।

Next Story