विद्या अध्ययन से छात्र-छात्राओं के जीवन की दशा और दिशा बदलती है- जिला प्रमुख अहीर

विद्या अध्ययन से छात्र-छात्राओं के जीवन की दशा और दिशा बदलती है- जिला प्रमुख अहीर
X

निम्बाहेड़ा। छात्र-छात्राओं को मोबाइल छोड़कर पढ़ाई की ओर ध्यान देना चाहिए, विद्या अध्ययन छात्र-छात्राओं के जीवन की दशा और दिशा बदल सकते हैं।

उक्त विचार नवनिर्वाचित जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मांगरोल में आयोजित साइकिल वितरण समारोह में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। राज्य सरकार की योजना अनुसार 43 छात्रों को साइकिल वितरण की गई। साइकिल प्राप्त करते ही छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

साइकिल वितरण समारोह के आरम्भ में ग्राम पंचायत मांगरोल एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ आतिशबाजी एवं ढोल नगाड़ों से जिला प्रमुख अहीर का भव्य स्वागत अभिनंदन किया। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्वी मंडल अध्यक्ष अशोक जाट ने विशिष्ट अतिथि के रूप में छात्रों को संबोधित करते हुए आश्वासन दिया कि ग्राम पंचायत में विद्यालय विकास के समस्त कार्य पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा अतिशीघ्र पूर्ण करवाए जाएंगे। कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रधानाचार्य दिलीप हिंगड़ ने विगत 2 वर्षों में पंचायत के विभिन्न विद्यालयों में 2 करोड़ से भी अधिक राशि के विकास कार्यों की जानकारी दी तथा भविष्य में एक करोड रुपए के अन्य विकास कार्य की रूपरेखा प्रस्तुत की।

कार्यक्रम में अन्य विशिष्ट अतिथि प्रियंका जाट पंचायत समिति सदस्य, अशोक जाट पूर्व सरपंच, भावलिया के पूर्व सरपंच निमत्तलाल मेनारिया, विकास राठी, विक्रम भारती, बालमुकुंद गर्ग, दयाल सिंह जाट, अमृत राम जाट, सुरेश जाट, चरण सिंह जाट, गोपाल गुर्जर रामनारायण पंडित, शिवजी गुर्जर, लोकेश गुर्जर, पूर्व सरपंच ओमप्रकाश मीणा, मुकेश जाट, ओकार सेन, मानसिंह जाट, गोपाल जाट, देवराज जाट अशोक गर्ग सहित भाजपा पदादिकारी, कार्यकर्ता, ग्रामवासी एवं साइकिल से लाभान्वित छात्रों के अभिभावक एवं स्टाफगण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता मुकेश तोलंबिया ने किया।

Next Story