उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई 9 अप्रैल को निम्बाहेड़ा में



चित्तौड़गढ़ । आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से 9 अप्रैल को उपखण्ड निम्बाहेड़ा में उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। यह जनसुनवाई प्रातः 10:00 बजे से सायं 4:30 बजे तक जिला कलक्टर की अध्यक्षता में आयोजित होगी।

अतिरिक्त जिला कलक्टर रामचंद्र खटीक ने जानकारी देते हुए बताया कि जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित आमजन की समस्याओं को सुना जाएगा तथा उनका त्वरित निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए जाएंगे।

Next Story