राष्ट्रीय बागवानी मिशन अन्तर्गत दो दिवसीय जिला स्तरीय सेमीनार का सफल आयोजन

चित्तौड़गढ़ 12 फरवरी। राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना अन्तर्गत जिला स्तरीय सेमीनार दिनांक 11, 12 फरवरी 2025 को "उद्यानिकी फसलों की उन्नत कृषि विधियां फल उत्पादन एवं संरक्षित खेती की आधुनिक तकनीक "विषय पर सीताफल उत्कृष्टता केन्द्र, निंबाहेडा रोड, चित्तौडगढ, पर आयोजन किया गया। जिसमें द्वितीय दिवस को श्रीमती नोविना शेखावत कृषि अधिकारी द्वारा सीताफल की उन्नत खेती पर जानकारी दी गई। डॉ० किशनलाल नागा कृषि अनुसंधान अधिकारी (कीट) द्वारा उद्यानिकी फसलो में लगने वाले कीटो के नियन्त्रण की जानकारी प्रदान की गयी। श्री रमेशचन्द्र धाकड़ सहायक निदेशक कृषि (वि.) द्वारा समन्वित पौषक तत्व प्रबन्धन की जानकारी दी गई। उपनिदेशक कृषि (आईपीएम) द्वारा उद्यानिकी फसलो में जैव कीट एवं रोग नियन्त्रण की विस्तृत जानकारी दी गयी। श्रीमती अंशु चौधरी सहायक निदेशक कृषि (वि.) द्वारा जायद की प्रमुख उद्यानिकी एवं कृषि की फसलो में फसल प्रबन्धन की जानकारी दी गयी। उपनिदेशक उद्यान डॉ. शंकर लाल जाट ने सेमीनार के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए उपस्थित कृषकों एवं विभागीय अधिकारियों / कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। सेमीनार के समापन पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री राजाराम सुखवाल, उप निदेशक उद्यान (अनुसंधान) चित्तौडगढ़ ने कृषकों से नवीनतम कृषि तकनीक अपनाते हुए अधिक से अधिक उद्यानिकी फसले लगाने की अपील की।
समापन के दौरान श्री दिनेश कुमार जागा संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार), श्री प्रशान्त कुमार जाटोलिया कृषि अधिकारी, श्री जसवंत कुमार जाटोलिया कृषि अधिकारी उद्यान, डॉ. विमल सिंह राजपूत, कृषि अधिकारी उद्यान, श्री गोपाललाल शर्मा कृषि अधिकारी, डॉ० शिवांगी जोशी कृषि अधिकारी, श्री ज्योती प्रकाश सिरोया कृषि अधिकारी, श्री भवानी सिंह चुण्डावत सहायक लेखाधिकारी उद्यान एवं श्री भीम सिंह पंवार कनिष्ठ सहायक एवं 120 कृषकों ने भाग लिया। सेमीनार में उपस्थित नवाचारी कृषकों द्वारा उत्पादित उत्पाद का संजीव प्रदर्शनी लगाई गई। जिसका वैज्ञानिकों एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा अवलोकन कर कृषकों की हौसला अफजाई करते हुए बडे पैमाने पर करने हेतु प्रोत्साहित किया। सभी ने कृषकों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी की सहारना की गई। तथा अन्य कृषकों को भी नवाचारी कृषकों से सीखने का आवाहन किया गया। मंच संचालन श्री जोगेन्द्र सिंह राणावत, सहायक निदेशक उद्यान ने किया।
