सुदर्शन सेवा संस्थान ने चंदेरिया में हिंदू सम्मेलन की शोभायात्रा का पुष्प वर्षा से किया स्वागत

चितौड़गढ़। सुदर्शन सेवा संस्थान चितौड़गढ़ की ओर से चंदेरिया में आयोजित हिंदू सम्मेलन की शोभायात्रा का पुष्प वर्षा और प्रसाद वितरण कर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और नागरिकों की उपस्थिति रही।
नितेश शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के तहत नगर में आयोजित हिंदू सम्मेलनों की श्रृंखला में रविवार को चंदेरिया में यह आयोजन हुआ। रेलवे स्टेशन के सामने स्थित बालाजी मंदिर से शोभायात्रा प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए भेरड़ा रोड स्थित गणेश मंदिर पर संपन्न हुई। रास्ते भर श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला और धार्मिक जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
शोभायात्रा के दौरान सुदर्शन सेवा संस्थान के कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर धर्मावलंबियों का स्वागत किया तथा प्रसाद वितरित किया। स्वागत कार्यक्रम में संस्थान के संरक्षक मनोज शर्मा, अध्यक्ष अजय प्रजापत, उपाध्यक्ष राकेश जायसवाल, कोषाध्यक्ष ताराचंद हरनावा, मीडिया प्रभारी प्रतीक शर्मा सहित प्रफुल्ल जायसवाल, अंश शर्मा, अर्जुन प्रजापत, योगेश वाल्मीकि, सुरेन्द्र शर्मा, दिनेश प्रजापत, मुकेश शर्मा, लीलाधर शर्मा, योगेश प्रजापत, मनीष सिंह, रोशन शर्मा, आकाश प्रजापत, प्रभात सिंह, कुणाल शर्मा, अनीता कंवर, महिमा कंवर, कोमल प्रजापत, सिया बंजारा, भगवती बंजारा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भीलवाडा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए समाचार प्रेम कुमार गढवाल Email - [email protected]
व्हाट्सएप - 9829041455 विज्ञापन - विजय गढवाल 6377364129 सम्पर्क - भीलवाडा हलचल कलेक्ट्री रोड,नई शाम की सब्जी मंडी भीलवाडा
