कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण

चित्तौड़गढ़। कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान की नवनियुक्त कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गांधीनगर स्थित छात्रावास में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि मेवाड़ कुमावत समाज अध्यक्ष शंकरलाल मेरवांडिया एवं विशिष्ट अतिथि चंडीगढ़ एसपी विनोद कुमावत रहे। नवनियुक्त अध्यक्ष जगदीश राजोरा ने छात्रावास को सर्वसुविधायुक्त बनाने का संकल्प लिया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय समाजसेवियों का सम्मान किया गया और शिक्षा पर विशेष बल दिया गया।
Next Story
