धर्मराज चित्रगुप्त भगवान का प्राकट्य दिवस धूमधाम से मनाया

धर्मराज चित्रगुप्त भगवान का प्राकट्य दिवस धूमधाम से मनाया
X

चित्तौडगढ । सृष्टि संचालन के प्रधान धर्माधिकारी तथा कायस्थ समाज के आराध्य देव, इंसान के कर्मों का लेखा-जोखा रखने वाले न्याय व्यवस्था के सर्वाेच्च न्यायाधीपती ब्रह्मा के चित्र से प्रकट हुए धर्मराज चित्रगुप्त भगवान का प्राकट्य दिवस चैत्र शुक्ल दशमी 28 मार्च 2026 को भगवान चित्रगुप्त के मंदिर पर राजस्थान कायस्थ महासभा के तत्वाधान में धूमधाम से मनाया गया।

महामंत्री जयेश भटनागर ने बताया कि पंडित कन्हैया लाल के द्वारा मंत्रोचार के साथ भगवान चित्रकूट को फूलों के हार से सुसज्जित कर 101 दीपक से महा आरती की गई । तथा दीपकों से मंदिर की सजावट की गई। आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।

प्राकट्य दिवस के कार्यक्रम में राजस्थान कायस्थ महासभा के संभाग प्रभारी शैलेंद्र निगम, जिला अध्यक्ष अनिल भटनागर , महामंत्री बृजेश भटनागर, उपाध्यक्ष एडवोकेट निलेश भटनागर, राजेंद्र भटनागर, नवनीत निगम आदित्य सक्सेना, रितेश सक्सेना ,भव्य निगम , रूद्र भटनागर, बाबू देवी गौड़, रेखा भटनागर, नीना निगम, शानू सक्सेना ,मधु भटनागर, मुक्ता भटनागर, खुशबू भटनागर, प्रियंका गोड़, डॉक्टर निधि निगम, रिद्धि निगम, आदि समाज उपस्थित थे।

Next Story