बजट शहरी और ग्रामीण विकास को देगा नई दिशा, इंफ्रास्ट्रक्चर, सौंदर्यकरण और रोजगार पर जोर

चित्तौड़गढ़ राजस्थान सरकार की बजट पर आरएसडब्ल्यूएम भीलवाड़ा ग्रुप की ओर से रिजु झुनझुनवाला ने राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल के सफल मार्गदर्शन और वित्त मंत्री दिया कमारी जी का आभार व्यक्त किया। यह बजट विकास ,विनिर्माण को बढ़ावा, एमएसएमई को समर्थन, निर्यात प्रोत्साहन और व्यापार करने में आसानी को मजबूत करने वाला है।
झुनझुनवाला ने कहा कि भीलवाड़ा, जो देश का प्रमुख कपड़ा हब इस बजट से सीधे लाभान्वित होगा। टेक्नोलॉजी अपग्रेडेशन, आधुनिक मशीनरी, बुनियादी ढांचे का विस्तार, लॉजिस्टिक्स सहायता और कौशल विकास, रोजगार सृजन से यहां की वस्त्र उपक्रम इकाइयां और मजबूत होंगी। इससे अलावा उत्पादन क्षमता, वैश्विक प्रतिस्पर्धा और रोजगार सृजन में वृद्धि होगी।
भीलवाड़ा में नए निवेश, मूल्यवर्धन, हरित ऊर्जा का उपयोग और निर्यात वृद्धि के अवसर बढ़ेंगे, जिससे स्थानीय उद्योग को नई दिशा मिलेगी।
साथ ही आज उपमुख्यमंत्री (वित्त) दिया कुमारी द्वारा प्रस्तुत राजस्थान बजट के लिए भी झुनझुनवाला ने हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर, औद्योगिक विकास और कनेक्टिविटी पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे भीलवाड़ा सहित पूरे राजस्थान के औद्योगिक परिस्थिति की तंत्र को मजबूती मिलेगी।
उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा जी तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का भी आभार व्यक्त किया, जिनके नेतृत्व में प्रदेश में सकारात्मक वातावरण, और औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिल रहा है। राजस्थान प्रवासी सम्मेलन के माध्यम से भी राज्य के बाहर के उद्यमियों को विनिवेश के लिए प्रोत्साहित एवं आमंत्रित भी किया गया
झुनझुनवाला ने विश्वास व्यक्त किया कि डबल इंजन सरकार के सहयोग से भीलवाड़ा की टेक्सटाइल क्षेत्र को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर और अधिक सशक्त होगा।
