शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस के तत्वाधान में कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया

शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस के तत्वाधान में कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया
X

चित्तौड़गढ़: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 140 वां स्थापना दिवस पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत के सानिध्य में शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस के तत्वाधान में मनाया गया। वन्दे मातरम् गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई इस मौके पर पदाधिकारियों ने कांग्रेस पार्टी की तरफ से देश की स्वतंत्रता में दिए गए योगदान पर चर्चा की।

पूर्व विधायक राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने कहा कि कांग्रेस की स्थापना करने वाले एओ ह्यूम को याद करना बेहद जरूरी है। उनके योगदान को नकारा नहीं जा सकता। उनका कहना था कि पार्टी ने देश को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त कराने की दिशा में प्रयास किया। कांग्रेस सभी को साथ लेकर चलने वाली सोच है। जिसे सभी ने दिल से स्वीकार कर लिया है। कहा कि कांग्रेस देश की सबसे बड़ी पार्टी है। देश के विकास में इसका अहम योगदान है।भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एक राजनीतिक पार्टी ही नहीं अपितु एक संस्था भी है जिसने देश को महान नेता दिए जिन्होंने दशकों तक इस देश का नेतृत्व किया और इसे प्रगति के पथ पर अग्रसर करने में अपना अमूल्य योगदान दिया।

उन्होंने कहा कि 28 दिसम्बर, 1885 को कांग्रेस पार्टी की स्थापना हुई थी और और आज हम पार्टी का 140वां स्थापना दिवस मना रहे हैं। उस समय उन महान हस्तियों ने कांग्रेस पार्टी की स्थापना की । पार्टी के गठन के समय हयूम पार्टी के संस्थापक महासचिव बने और वोमेश चन्द्र बनर्जी को इसका पहला अध्यक्ष नियुक्त किया गया ।भारत को अंग्रेजी दास्तां की बेडियों से मुक्त करवाने में कांग्रेस पार्टी का अहम योगदान रहा है यह एक व्यापक आधार वाली राजनीतिक पार्टी थी, 1920 और 30 के दशक में कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व गांधी जी ने किया और एक अहिंसक असहयोग की वकालत शुरू की। 1947 में देश आजाद हुआ और पंडित जवाहर लाल नेहरू देश के पहले प्रधानमंत्री बने और देश में विकास के नए युग की शुरूआत हुई। वह 1964 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। उस समय देश में सुई तक नहीं बनती थी और आजादी के बाद औद्योगिकीकरण को प्राथमिकता देकर देश को दुनिया के सामने खड़ा किया।


Next Story