कांग्रेस सेवादल मे चलेगा सदस्यता अभियान

कांग्रेस सेवादल मे चलेगा सदस्यता अभियान
X

चित्तौडगढ राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल की विस्तारित कार्य समिति की बैठक राजस्थान कांग्रेस कार्यालय जयपुर मे आयोजित हुई।जिसमें चित्तौडगढ जिले से जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष गौतम विजयवर्गीय के नेतृत्व में पदाधिकारीयों ने भाग लिया।

प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिलाध्यक्षों की इस महत्वपूर्ण बैठक में कांग्रेस सेवादल के सदस्यता अभियान की शुरूआत का आगाज किया गया ताकि गांव-ढाणी एंव बूथ स्तर तक कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओ की टीम तेयार हो सके। साथ ही इस बैठक में चुनाव प्रबन्धन को लेकर भी कार्यशाला आयोजित की गयी। इस बैठक मे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली , प्रदेश संगठन महासचिव ललित तुनवाल, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल प्रदेशाध्यक्ष हेमसिंह शेखावत ने पदाधिकारीयों को सम्बोधित किया।

जिलाध्यक्ष गौतम विजयवर्गीय ने बताया कि चित्तौडगढ जिले मे हर विधानसभा एवं ब्लॉक एवं मण्डल स्तर तक बैठकें आयोजित कर कार्यकर्ताओं केा इस सदस्यता अभियान से जोड़कर प्रशिक्षित किया जाएगा।

चित्तौडगढ़ से प्रहलाद सालवी प्रदेश सचिव, महिला सेवादल अध्यक्ष सना परवीन, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सतीश शर्मा, याकूब खान, आदि ने बैठक मे भाग लिया।

Next Story