पुल निर्माण के नाम विभाग ने गड्डे खोद दिये,तीन माह से काम बंद आमजन परेशान

गंगरार ठाकुर सालवी सड़क के बीच पुल निर्माण को लेकर विभाग ने निर्माण कार्य प्रारंभ किया और गड्ढे खोदकर निर्माण कार्य को भूल बैठे ऐसे में तीन माह से रास्ते से गुजरने वाले राहगीर खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जी हां ऐसा ही नजारा उपखण्ड क्षेत्र के दादू दयाल आश्रम से ऐरा ग्राम को जोड़ने वाली सड़क के मध्य बरसाती नाले पर देखा जा सकता हे . तीन माह पूर्व पुल निर्माण का कार्य प्रारंभ किया गया। विभाग ने जेसीबी के द्वारा खड्डे खोदे उस दौरान आमजन में खासा उत्साह देखने को मिला कि कार्य जल्द पूरा होगा और आमजन को राहत मिलेगी।मजेदार बात तो यह है कि सार्वजनिक निर्माण विभाग निर्माण कार्य को भूल बैठा है।वहीं दूसरी ओर इस रास्ते से प्रतिदिन सैकड़ों आदमी का गुजरना होता है ऐसे लोगों को कुछ समय के लिए दूसरे रास्ते से होकर जाना पड़ता था ऐसे पास ही में स्थित एक किसान में अपने खेत से लोगो को आने जाने हेतु पुल निर्माण होने तक रास्ता दिया। भारी वाहनों के रास्ते से गुजरते ही धूल के गुब्बार उड़ने लगते हैं जिससे दो पहिया वाहन चालकों को राह से गुजरते हुए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।इस समस्या को लेकर आमजन ने विभाग को सूचित भी किया तो विभाग के कर्मचारियों ने जवाब दिया कि ठेकेदार द्वारा जल्द ही निर्माण कार्य को पूरा किया जायेगा। अधूरे निर्माण कार्य के चलते आस पास स्थित खेतों पर पहुंचने हेतु एवं मवेशियों के लिए सूखे चारे का प्रबंध करना किसानों के लिए सिर दर्द बना हुआ।सड़क खराब होने से वाहनों की आवा जाहि नहीं हो पा रही है।
ज्ञात हो बजरी के भारी वाहन एवं अन्य भारी वाहनों के चलते यह सड़क ही नहीं अपितु क्षेत्र की समस्त सड़के वर्तमान समय में क्षतिग्रस्त हो रही है।अब तो हालात यह है बिना नंबर प्लेट के भारी वाहन सड़कों पर तेज गति से सरपट दौड़ रहे हैं। न कोई कहने वाला न कोई सुनने वाला।
