5 मार्च की प्रस्तावित रात्रि चौपाल अब 6 मार्च को बड़ीसादड़ी की लक्ष्मीपुरा ग्राम पंचायत में



चित्तौड़गढ़ । जिला कलक्टर की अध्यक्षता में माह मार्च में आयोजित की जाने वाली जनसुनवाई, रात्रि चौपाल एवं निरीक्षण कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया गया है। पूर्व में 05 मार्च 2026 को प्रस्तावित कार्यक्रम को निरस्त कर अब यह कार्यक्रम 06 मार्च 2026 (शुक्रवार) को सांय 6.00 बजे ग्राम पंचायत पर आयोजित कि जाएगी!

अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने बताया कि इस दौरान बड़ीसादड़ी एवं डूंगला क्षेत्र के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण भी प्रस्तावित है।

जनसुनवाई के दौरान संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे तथा आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा।

Next Story