ईसर गणगौर की शाही सवारी धूमधाम से निकली

चित्तौड़गढ़ घोसुण्डा कस्बे में गणगौर की शाही सवारी धूमधाम से निकली। समस्त माहेश्वरी समाज महिला मंडल घोसुण्डा द्वारा आयोजित इस सवारी में महिलाओं ने व्रत रखकर पूजा की। भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित गणगौर पर्व के अवसर पर महिलाओं ने अखंड सौभाग्य और सुख-समृद्धि की कामना की सवारी माहेश्वरी भवन से शुरू हुई और धानमंडी, सदर बाजार, लक्ष्मीनाथ बड़े मंदिर, जीनगर मोहल्ला, सराफा बाजार, प्रजापत मोहल्ला होते हुए वापस माहेश्वरी भवन में समापन हुई महिलाओं ने मंगल गीत गाकर माता गौरी और ईसर भगवान की आराधना की। उन्होंने "गौरी माता आई सुख और सौभाग्य लाई", "मंगलमयी माता घर आंगन सजा दो", "ईसर संग गौरी जीवन में सुख भर दो" जैसे पारंपरिक भजनों के माध्यम से अपनी आस्था व्यक्त की मीडिया प्रभारी कैलाश चन्द्र जीनगर ने बताया कि गणगौर की शाही सवारी बहुत ही भव्य तरीके से निकाली गई।
