भाजपा में सदस्यता अभियान से बड़ा कोई अभियान नहीं- पोरवाल

भाजपा में सदस्यता अभियान से बड़ा कोई अभियान नहीं- पोरवाल
X

चित्तौड़गढ़ भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान आकलन एवं समीक्षा बैठक प्रदेश मंत्री पिंकेश पोरवाल, सेवा पखवाड़ा अभियान प्रदेश संयोजक, सदस्यता अभियान जिला प्रभारी पूर्व विधायक चन्द्रकान्ता मेघवाल के आतिथ्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट की अध्यक्षता में अंहिसा नगर ओछड़ी स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर हुई। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि प्रदेश मंत्री पिंकेश पोरवाल ने सदस्यता अभियान की सफलता के लिए जनसंपर्क एवं अभियान की मॉनिटरिंग तेज करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि देश में भाजपा ही एकमात्र ऐसा संगठन है जो बिना परिवारवाद के कार्य करता है। पार्टी में सदस्यता अभियान से बड़ा कोई अभियान या कार्य नहीं है। पोरवाल ने विधानसभा वार सदस्यता अभियान की जानकारी लेते हुए कहा कि भाजपा के निवर्तमान प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के नेतृत्व में प्रदेश संगठन मैं कई बड़े कार्य हुए केन्द्र में तीसरी बार मोदी सरकार एवं प्रदेश में भजनलाल की सरकार बनी । इस नाते हमारी जिम्मेदारी है कि चित्तौड़गढ़ जिला सदस्यता अभियान में प्रदेश में अग्रणी रहे। चित्तौड़गढ़ भाजपा प्रदेश एवं शीर्ष नेतृत्व द्वारा दिए गए अभियानो एवं कार्यों में हमेशा अग्रणी रहता मुझे विश्वास है कि सदस्यता अभियान में भी आगे रहेगा। उन्होंने दुसरे चरण में अभियान को और अधिक मजबूती देने का आव्हान किया। प्रदेश संयोजक पूर्व विधायक चंद्रकांता मेघवाल ने चित्तौड़गढ़ की वीर धरा को नमन करते हुए कहा कि चित्तौड़गढ़ संगठन की वो पावन धरा है जंहा जनसंघ के समय भी लोकसभा में चित्तौड़गढ़ सीट आई थी । उन्होंने कहा कि संगठन से हमारा सब कुछ है, संगठन से बड़ा कोई नहीं। विधायक एवं सांसद बदलते रहते हैं कार्यकर्ता कभी नहीं बदलता। हमें पहचान भारतीय जनता पार्टी ने दी । अपने खून पसीने से सींचकर पार्टी को विशाल वट वृक्ष बनाने में उस समय उन्होंने अंत्योदय की जो कल्पना की दीनदयाल जी एवं श्यामा प्रसाद जी ने भारत के लिए जो सपना देखा आज भाजपा की डबल इंजन की सरकार उसी अंत्योदय की योजना से कार्य कर रही है। अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को लाभान्वित करने के लिए भाजपा सरकार कार्य कर रही है। हमारी जिम्मेदारी है कि सदस्यता अभियान में हम दुसरे चरण में तेजी से तय लक्ष्य को पूर्ण करे। भाजपा जिलाध्यक्ष मिठ्ठू लाल जाट ने सदस्यता अभियान को गति देने के लिए स्पष्ट निर्देश देते हुए सदस्यता अभियान में और ज्यादा मेहनत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हम जब तक बुथ पर प्रत्येक घर-घर तक जायेंगे तो हम निश्चित लक्ष्य को प्राप्त कर पाएंगे। दूसरे चरण में चितौड़गढ़ में व्यापक अभियान चले एवं कार्यकर्ता अपनी मेहनत और परिश्रम से संगठन पर्व में निर्धारित लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाए। उन्होंने लक्ष्य को पूरा करने के लिए मंडल अध्यक्ष मंडल महामंत्री को टीम बनाकर शक्ति केंद्र एवं बूथ तक जाने का आह्वान किया और कहा कि दायित्वान कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है हम कहते हैं भाजपा विश्व का सबसे बड़ी पार्टी है लेकिन भाजपा परिवार को और बड़ा व मजबूत करने का एकमात्र तरीका सदस्यता ही है। सदस्यता से महत्वपूर्ण कोई अभियान नहीं है। जाट ने मंडल को केंद्र बिंदु बनाकर कार्य करने के भी निर्देश दिए।

भाजपा जिला महामंत्री एवं अभियान के जिला संयोजक रघु शर्मा ने चित्तौड़गढ़ जिले की सदस्यता अभियान की अब तक की प्रगति को पटल पर रखते हुए एक अक्टूबर से शुरू हो रहे दुसरे चरण की कार्य योजना एवं रूपरेखा की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि संगठन का मूल आधार सदस्यता अभियान ही है और सदस्यता अभियान को मिशन मोड में लाएं। अभियान के तय लक्ष्य के प्रति गंभीर रहे, यदि लक्ष्य के प्रति गंभीर नहीं रहे तो लक्ष्य की पूर्ति नहीं होगी। उन्होंने प्रवासी प्रभारीयो से जिम्मेदारी से प्रवास कर हर बूथ पर सूचीबद्ध कार्य करने का आव्हान किया। संचालन जिला मंत्री एवं अभियान के सहसंयोजक सी पी नामधराणी एवं आभार जिला महामंत्री एवं अभियान के सहसंयोजक देवी सिंह राणावत ने किया। इस दौरान पूर्व विधायक अशोक नवलखा, बद्रीलाल जाट, जिला उपाध्यक्ष गणपत छीपा, रत्नेश छाजेड़, जिला मंत्री संजू लड्ढ़ा, कर्नल सिंह कांकरवा, रामलाल डांगी, जिला प्रचार प्रमुख गोवर्धन जाट, जिला कोषाध्यक्ष हरीश ईनानी, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष गोटू लाल सुथार, असमो प्रदेश महामंत्री एमडी शेख, जिला आईटी संयोजक नंदकिशोर लोहार मंचासिन रहे। बैठक में मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, अभियान से जुड़े मंडलो के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Next Story