नर्मदेश्वर महादेव पर मनाया तृतीय पाटोत्सव

नर्मदेश्वर महादेव पर मनाया तृतीय पाटोत्सव
X

चित्तौड़गढ़ सांवरिया कॉलोनी -कुंभा नगर में स्थित श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर पर तृतीय पाटोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया। सांवरिया विकास समिति के तत्वाधान में 21 फरवरी को मंदिर पर विशेष पूजा-पाठ, अभिषेक ,महा-आरती ,प्रसाद वितरण एवं महिला मंडल द्वारा भजन-कीर्तन का आयोजन रखा गया।

इस धार्मिक आयोजन में समिति अध्यक्ष अशोक मेनारिया, कोषाध्यक्ष जयसिंह राव, छोटू सिंह शेखावत, विजय प्रकाश पंचोली, भवानी शंकर तिवारी ,प्रताप सिंह ,भेरूलाल चौधरी ,आशीष शर्मा ,प्रमोद जैन, पंडित हरिशंकर व्यास सहित महिला मंडल की विशेष भागीदारी रही।

महाशिवरात्रि पर्व पर भी विशेष आयोजन रखे जाएंगे।

Next Story