तीन दिवसीय सेमिनार संपन्न

तीन दिवसीय सेमिनार संपन्न
X


निम्बाहेड़ा। राजस्थान सरकार के उद्योग और वाणिज्य विभाग द्वारा कमधज नगर स्थित कृति संस्थान के सभागार में तीन दिवसीय एमएसएमई वर्कमैन फ़ूड प्रोसेसिंग सेक्टर विषय पर सेमिनार आयोजित हुई जिसमें नगर और आसपास क्षेत्र के कुल 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया। ट्रेनर डॉ. राकेश पारीक ने उपस्थित प्रतिभागियों को एमएसएमई क्षमता निर्माण व स्वरोजगार के आधुनिक तरीको के बारे में जानकारी दी। शिविर में फ़ूड प्रोसेसिंग सेक्टर पर जानकारी देते हुए सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योगों की विस्तृत जानकारी साझा की गई। प्रतिभागियों को सरकारी लोन लेकर अपने व्यापार व्यवसाय को बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। सेमिनार में मोटिवेशनल स्पीकर नरेश मेनारिया व समाजसेवी श्यामसुंदर अग्रवाल की सहभागिता रही। शिविर में भाग लेने वाले प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखा गया। अंत में प्रतिभागियों को संबंधित विभाग के सर्टिफिकेट दिये गए।

Next Story