तिरंगा यात्रा- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक एवं भारतीय सेना के सम्मान में - दीप्ति माहेश्वरी

चित्तौड़गढ़ | ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में 21 मई को निकाली जाने वाली तिरंगा नागरिक सुरक्षा यात्रा की तैयारियों को लेकर तिरंगा यात्रा की उदयपुर संभाग समन्वयक एवं राजसमंद विधायक दीप्ति किरण महेश्वरी के मुख्य आतिथ्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष रतन लाल गाडरी की अध्यक्षता में एक व्यापक तैयारी बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट स्थित सांसद जन सुनवाई केन्द्र पर किया गया। बैठक में सर्व समाज के प्रतिनिधियों के साथ-साथ चार्टर्ड एकाउंटेंट, शिक्षण संस्थानों, व्यापारी वर्ग, समाजसेवी संस्थाओ, युवाओं, महिला मंडल व विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि मुख्य अतिथि दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर आतंकियों की कमर तोड़ने का काम किया है। ऐसे में भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। तिरंगा यात्रा किसी राजनीतिक पार्टी का कार्यक्रम नहीं है. यह हमारी सेना के लिए निकाला जा रही इसमें आमजन की भागीदारी रहेगी। पूर्व सैन्य अधिकारी, विभिन्न समाज-संगठनों के प्रतिनिधि, व्यापारी एवं उद्योगपति, अधिवक्ता, सीए, छात्र संगठन, स्कूली छात्र-छात्राएं, साधु-संत, एनसीसी स्काउट आदि की भागीदारी सुनिश्चित करने का आव्हान किया। माहेश्वरी ने कहा कि 'तिरंगा यात्रा- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक' थीम पर आधारित इस यात्रा का उद्देश्य देश में भारतीय सेना के सम्मान में एक वातावरण का निर्माण करना है। दीप्ति माहेश्वरी ने जिले में तिरंगा यात्रा को लेकर विस्तार से जानकारी देते हुए तैयारियों और व्यवस्थाओं के संदर्भ में चर्चा की। भाजपा जिलाध्यक्ष रतन गाडरी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने देश को गौरवान्वित किया है। यह यात्रा उस जांबाज अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगी। यात्रा के दौरान वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी और युवाओं में राष्ट्रभक्ति का संचार किया जाएगा। गाडरी ने विश्वास जताया कि चित्तौड़गढ़ में निकलने वाली तिरंगा यात्रा न केवल राष्ट्रभक्ति और एकता का प्रतीक होगी, बल्कि देश के लिए प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों और सैनिकों के प्रति श्रद्धांजलि होगी। तिरंगा यात्रा के जिला संयोजक जिला महामंत्री रघु शर्मा ने कहा कि चित्तौड़गढ़ जिले में 21 मई को तिरंगा यात्रा का आगाज होंगा। 21 मई को सांय चार बजे दुर्ग के प्रथम द्वार पाडनपोल से सुभाष चौक तक यात्रा निकाली जाएगी। रघु शर्मा ने यात्रा के रूट, स्वागत स्थलों व प्रचार-प्रसार आदि की विस्तार से जानकारी दी। श्रवण सिंह राव, करनल रणधीर सिंह, सरस्वती शर्मा, वीणा दशोरा ने आवश्यक सुझाव दिये। संचालन नगर अध्यक्ष सागर सोनी द्वारा किया गया आभार यात्रा के सह संयोजक जिला मंत्री सी पी नामधराणी ने किया। बैठक में उपस्थित सभी ने एकस्वर होकर देशभक्ति की भावना को मुखर किया और यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। बैठक में कमलेश पुरोहित, आई एम सेठिया, प्रधान देवेंद्र कंवर, संभाग सह मीडिया प्रभारी सुधीर जैन, जिला कोषाध्यक्ष हरीश ईनानी, नगर अध्यक्ष सागर सोनी, जिला मंत्री गोवर्धन जाट, संजू लढ्ढा, चैनराम मीणा,असमो प्रदेश महामंत्री एमडी शेख, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वीणा दशोरा, महिला मोर्चा महामंत्री मंजु पितलिया, रामगोपाल ओझा, लोकेश त्रिपाठी विदुषी बिल्लू, रमेश शर्मा, इन्द्रा सुखवाल, घनश्याम लोट, अविनाश शर्मा, प्रहलाद शर्मा, दीपक शर्मा, आशीष शर्मा, धीरज सुखवाल, शुभम सुखवाल, लविश मुंदड़ा, श्यामलाल शर्मा, जितेंद्र शर्मा, शांतनु काबरा, सुभाष शर्मा, संजय लोट, हरीश गुरनानी, देवराज रजक, भारती वैष्णव, अलका चतुर्वेदी, माया सोनी, सुधा जागेटिया, नलिन पुंगलिया, राजू लाल गदिया, मनोहर लाल तोषनीवाल, कर्नल रणधीर सिंह, शांतिलाल भराड़िया, भरत माहेश्वरी आदि उपस्थित थे।