हज यात्रियों को प्रशिक्षण: अशरा वेलफेयर सोसाइटी की पहल

चित्तौड़गढ़। इस्लाम धर्म के सबसे महत्वपूर्ण अर्कान हज और उमराह के लिए इस वर्ष मक्का मदीना जाने वाले हज यात्रियों का ट्रेनिंग कैंप बूंदी रोड स्थित गैबी पीर दरगाह परिसर में आयोजित किया गया। अशरा वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में मुंबई के प्रशिक्षक सैय्यद मोहम्मद कादरी और मोहम्मद सिद्दीक नूरी ने हज के दौरान अदा किए जाने वाले अर्कानों के बारे में विस्तार से बताया।

महिलाओं को विशेष जानकारी देने के लिए महिला प्रशिक्षक अलीमा सिद्दीका फातिमा, आलिमा मुस्कान फातिमा, अलीमा सदफ फातिमा भी मौजूद रहीं। प्रशिक्षकों ने एहराम बांधना, तवाफ करना जैसे अर्कानों, सऊदी अरब के कानून, एयरपोर्ट के नियम, आवश्यक वस्तुओं और सावधानियों की जानकारी दी। आखिर में तंजीम उलेमा चित्तौड़ से मौलाना असलम, हाफिज जाकिर, हाफिज अहसान, मौलाना सुलेमान, मौलाना रईस, हाफीज शमशाद, कारी फैज अहमद, मोहम्मद सिद्दीक नूरी, अमजद खान, लियाकत अली सोरगर, सिद्दीक खान रीडर, रमजान शरीफ छीपा, सिराज खान, मंजूर खान ने शिरकत कर हज ट्रेनर्स और यात्रियों का स्वागत किया।

Next Story