राजमाता सिंधिया की पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की



निम्बाहेड़ा।

राजमाता विजयाराजे सिंधिया की पुण्यतिथि के अवसर पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी की विशेष उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राजमाता सिंधिया उद्यान में उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

स्थानीय बड़ौली माधोसिंह मार्ग स्थित राजमाता सिंधिया उद्यान में स्थापित राजमाता विजया राजे सिंधिया की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण के दौरान विधायक कृपलानी ने कहा कि राजमाता विजयाराजे सिंधिया त्याग, सेवा और राष्ट्रनिष्ठा की प्रतीक थीं। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन आमजन के कल्याण और राष्ट्रहित को समर्पित कर दिया। कृपलानी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को वैचारिक रूप से सशक्त बनाने में राजमाता सिंधिया का योगदान अतुलनीय है। उनका जीवन आज भी जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण के लिए हम सभी को प्रेरणा देता है।

राजमाता सिंधिया के पुण्यतिथि पर आयोजित इस पुष्पांजलि कार्यक्रम में पूर्व विधायक अशोक नवलखा, पूर्व जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, पूर्व नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, नगर महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बनवार, कमलेश बुनकर, जिला प्रवक्ता मानवेंद्र सिंह चौहान, नगर उपाध्यक्ष महिपाल सिंह राणावत, कुलदीप सिंह राठौड़, विक्की डागा, चंद्रपाल सिंह आदि भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Story