त्रिपाठी बने अध्यक्ष

त्रिपाठी बने अध्यक्ष
X

चित्तौड़गढ़ स्वर्ण महासंघ फाउंडेशन के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा संगठन के विस्तार एवं मजबूती को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए चितौड़गढ़ निवासी लोकेश त्रिपाठी को राजस्थान का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया । उनकी यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय संस्थापक संरक्षक गजेंद्र त्रिपाठी एवं ठाकुर ओम प्रकाश सिंह की अनुशंसा पर की गई है। लोकेश त्रिपाठी को आगामी तीन वर्षों के लिए राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन के केंद्रीय नेतृत्व ने आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में स्वर्ण महासंघ फाउंडेशन राजस्थान में संगठन को मजबूती प्रदान करेगा तथा समाज के हितों के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेगा।

नियुक्ति के बाद लोकेश त्रिपाठी ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए प्रदेशभर में संगठन को मजबूत करने और समाजहित में कार्य करने के लिए पूरी निष्ठा से प्रयास करेंगे।

Next Story