महिला कांग्रेस का दो दिवसीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, महिला नेतृत्व को नई ताकत

महिला कांग्रेस का दो दिवसीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, महिला नेतृत्व को नई ताकत
X

चित्तौडगढ । प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी के जयपुर स्थित कार्यालय पर राजस्थान महिला काँग्रेस द्वारा आयोजित नेतृत्व सृजन दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ अल्का लम्बा (अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष), गोविंद सिंह डोटासरा (अध्यक्ष, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी) एवं सारिका सिंह (अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष) के कर कमलों से हुआ।

चित्तौड़गढ़ जिले का प्रतिनिधित्व जिलाध्यक्ष यशोदा नरेन्द्र पुरोहित ने किया और उपस्थित दर्ज करवाई। इस गरिमामयी अवसर पर पूर्व केबिनेट मंत्री ममता भूपेश और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में सचिव व राजस्थान महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष रेहाना रियाज चिश्ती, महिला कांग्रेस राजस्थान की प्रभारी नूरी खान, दीप्ति सिंह, सूफ़िया जुबैर सहित राजस्थान के अन्य जिलों की जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश पदाधिकारियों के साथ ही महिला कॉंग्रेस कमेटी चित्तौड़गढ़ की जिलाध्यक्ष यशोदा नरेन्द्र पुरोहित ने संगठनात्मक दो दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त किया, यह प्रशिक्षण इनके नेतृत्व को और अधिक सशक्त, संगठित एवं जनसेवा के प्रति प्रतिबद्ध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस शिविर से मिली सीख, ऊर्जा और मार्गदर्शन निश्चित रूप से संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने में सहायक सिद्ध होंगे।

प्रशिक्षण शिविर का अंतिम दिन अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा की उपस्थित में संपन्न हुआ व इस समापन कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव सचिन पायलट एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की प्रेरणादायी उपस्थिति ने पूरे आयोजन को नई ऊर्जा प्रदान की। पुरोहित ने नारी नेतृत्व सशक्त होगा तो संगठन और अधिक सुदृढ़ होगा इस पर अपने विचार रखते हुए शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया और आशा व्यक्त की भविष्य में भी शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन व सहयोग चित्तौड़गढ़ महिला कार्यकर्ताओं को मजबूती प्रदान करेगा।ं

Next Story