पूर्व सरपंच चारण दंपति की पुण्य स्मृति में नवनिर्मित विद्यालय द्वार का उदयलाल आंजना ने किया लोकार्पण

निंबाहेड़ा राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता उदयलाल आंजना का शनिवार को ग्राम पंचायत मंडलाचारण स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आगमन पर चारण परिवार के सदस्यों एवं विद्यालय परिवार द्वारा आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उन्हें माल्यार्पण कर पारंपरिक मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।
इसके पश्चात पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना द्वारा विद्यालय परिसर में नव निर्मित मुख्य द्वार का विधिवत लोकार्पण किया गया। यह मुख्य द्वार ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच स्वर्गीय देवराज जी चारण एवं स्वर्गीय राधाबाई जी चारण की पुण्य स्मृति में उनके परिजनों द्वारा निर्मित करवाया गया है। लोकार्पण समारोह प्रातः 11 बजे पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के करकमलों से सम्पन्न हुआ।
शिक्षा और समाज निर्माण की दिशा में सराहनीय पहल
लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने कहा कि “शिक्षा के क्षेत्र में किया गया प्रत्येक विकास कार्य समाज के भविष्य को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होता है।” उन्होंने कहा कि पूर्व सरपंच दंपति द्वारा अपने कार्यकाल में ग्राम विकास एवं जनसेवा के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्य आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनकी स्मृति में विद्यालय का मुख्य द्वार निर्मित करवाना एक अनुकरणीय एवं प्रशंसनीय पहल है।
विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में निंबाहेड़ा क्रय-विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष गोपाल आंजना, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष भोपराज टांक, नगर कांग्रेस कमेटी संगठन महासचिव रविप्रकाश सोनी एवं चित्तौड़गढ़ जिला फुटबॉल संघ के कोषाध्यक्ष मनोज पारख विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
गणमान्य नागरिकों एवं परिवारजनों की सहभागिता
इस अवसर पर परिवारजन सुपुत्र गणेशदान, चंद्रप्रकाश (सी.पी.), लक्ष्मण चारण (केसरिया), ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष पीत राज चारण, आईदान गड़वी, मोतीदान चारण, अमरदान चारण, आईदान चारण, केसर दान चारण, पूर्व सरपंच शंभुदान चारण, श्याम ईबल, बदरू चारण, कारू चारण, गोवर्धन चारण, जीवराज चारण, नारायण चारण, जीवा बापू, गोवर्धन बापू, किशन चारण, राम चारण, देवकरण चारण, बद्री चारण, गणेश चारण, देवी दान चारण, नवल चारण, दशरथ चारण, प्रभु दान चारण, बगदी राम शर्मा, रमेश गिरी, उदय गिरी, नारायण गिरी, गोविंद चारण, युगल दान चारण, उदयलाल बंजारा, हरलाल, विजयदान चारण, कैलाश दुबे, अभय बाफना, यशवंत सेन, रघुवीर सिंह, ललित सालवी, जसराज कुमावत, चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस विधि विभाग अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सोलंकी, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष सूर्यप्रकाश सोलंकी, प्रिंस बना, डोरिया सरपंच रमेश धाकड़, पूर्व सरपंच रामेश्वर लाल शर्मा,विद्यालय के प्रधानाचार्य रवींद्र सिसोदिया, पूर्व प्रधानाचार्य सुभाष चन्द्र यादव एवं लक्ष्मण सिंह जंगम सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम संचालन एवं समापन
कार्यक्रम का संचालन डॉ. हीरालाल लुहार, प्रधानाचार्य बिनोता द्वारा किया गया। इस अवसर पर समस्त केसरिया परिवार, ग्राम पंचायत मंडला चारण के गणमान्य नागरिक,विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। उपस्थितजनों ने चारण परिवार द्वारा किए गए इस पुण्य एवं समाजोपयोगी कार्य की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।
कार्यक्रम का समापन सामूहिक सहभागिता, आभार प्रदर्शन एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
